NRC CAB के खिलाफ
- नया कानून क्यों जरूरी है?
- देश में घुसपैठिए आ गए हैं। उनको निकालना ज़रूरी है।
- बहुत सही बात है। पर क्या घुसपैठिए सीमा पार करके आए हैं?
- हां सीमा पार करके आए हैं।
- क्या हमारी सीमाओं पर सुरक्षा नहीं है ?
- सुरक्षा है लेकिन उसके बाद भी घुस आए हैं।
- सुरक्षाबलों का काम घुसपैठियों को रोकना था। वे क्यों नहीं रोक पाए? क्या उनसे कोई जवाब तलब किया गया?
- नहीं किया गया। लोकतंत्र में सुरक्षाबलों से पूछताछ का रिवाज नहीं है।
- कितने घुसपैठिए आ गए हैं?
- इसका भी कोई अनुमान नहीं लगाया गया।
- घुसपैठियों से देश को क्या समस्या है?
- घुसपैठियों ने देश की सभी नौकरियों पर क़ब्ज़ा जमा लिया है। इसलिए बेरोजगारी हो गयी है।
- और?
- घुसपैठियों ने शिक्षा संस्थानों में इतना दाखिला ले लिया है कि उसके कारण शिक्षा संस्थान चौपट हो गए हैं।
-और ?
- अस्पतालों में घुसपैठियों का ही इलाज हो रहा है, और देशवासियों का इलाज नहीं हो पाता।
-और?
- घुसपैठिए देश का सारा पानी पी गए हैं।
- और
- घुसपैठियों ने इतनी खरीदारी की है कि चीजों के दाम बढ़ गए हैं।
- और?
- घुसपैठिए 'रेप' भी करते हैं। इस कारण 'रेप' होने की संख्या बढ़ गई है।
- और
- घुसपैठिए खरीदारी बहुत करते हैं इस कारण महंगाई हो गई है ।
-और?
- और बहुत सी बातें हैं। सारी समस्याओं की जड़ घुसपैठिए हैं। उन्हें किसी न किसी तरह देश से निकालना पड़ेगा। देश की तरक्की उस समय तक नहीं हो सकती जब तक घुसपैठिए यहां हैं।
- बहुत उत्तम विचार है। अच्छा काम कर रहे हैं। पर निकालेंगे कैसे?
- पूरे देश के लोगों को यह साबित करना पड़ेगा कि वे घुसपैठिए नहीं है।
- मतलब यह है कि एक चोर को पकड़ने के लिए पूरे शहर के लोगों को यह साबित करना पड़ेगा कि वे चोर नहीं है?
- जी हां। अच्छे प्रशासन की यही पहचान है।
—कोयतुर देवरावेने भलावी
#CAA #NRC




Comments
Post a Comment